बालोद: 50 फीट गहरे कुएं में गिरा भालू, अनोखे रेस्क्यू ऑपरेशन से बची जान, खुद सीढ़ी चढ़कर निकला बाहर
Balod, Balod | Mar 21, 2026 दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जबकोहड़ा में एक भालू के 50 फीट गहरे कुएं में गिरने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सूझबूझ के साथ ऐसा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जो ग्रामीणों के लिए भी हैरानी का कारण बन गया।