बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में जॉब-कैम्प आयोजित, 30 पदों पर होगी भर्ती
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आइटीआइ कैंपस में 05 अगस्त को जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां सेल्स रिप्रजेंटेटिव के कुल 30 पदों पर बहाली की जायेगी. यह बातें सोमवार की शाम 04:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक जॉब कैम्प आयोजित किया जायेगा.