हसपुरा: थानाक्षेत्र के सोनहथु, बेला विगहा सहित पचरूखिया में किसानों के खलिहान में लगी आग, लाखों के पुआल जलकर हुए नष्ट
हसपुरा थानाक्षेत्र के सोनहथु , बेलाविगहा व पचरूखिया गांव में मंगलवार को किसानों के खलिहान में आग लग गई।जिससे सोनहथु गांव के किसान दीनानाथ साव, श्रीनाथ साव , प्रकाश बैठा , भगत पासवान , नन्हे चौहान तथा रामेश्वर यादव एवं बेलाविगहा आनंद गुप्ता के खलिहान में रखा लाखों का पुआल जल कर बर्बाद हो गया।