हरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है. इस मामले में हरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित कुंदन कुमार ने बताया कि धर्मवीर कुमार ने खेत में लगी सरसों की फसल उजाड़ कर फेंक दी जब इसका विरोध करने पहुंचे तो वह उनके साथ मारपीट करने लगा.