मैनपुरी: मैनपुरी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पत्रिकाओं के मूल्यांकन का शिक्षकों ने किया बहिष्कार
जनपद बनारस में कांस्टेबल द्वारा शिक्षक धर्मेंद्र सिंह की गोली मार कर की गई हत्या के विरोध में शनिवार को नगर के आगरा रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक संगठनों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया है। और कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।