सिमानामढ़ी गांव में अभी भी 60 फीसदी लोगों को फुस का ही घर है। अब तक इन लोगों को आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। बुधवार की दोपहर बाद करीब 4:00 बजे गांव की महिलाएं उषा देवी सुनीता देवी आदि ने बताई कि उन लोगों से आवास योजना का लाभ देने के नाम पर 25 से ₹30000 रिश्वत की मांग बिचौलिए करते हैं। ग्रामीण महिलाओं ने बताई कि इसकी शिकायत वह बीडीओ से करेंगे।