कांके: रांची एयरपोर्ट पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, किया गया जोरदार स्वागत
Kanke, Ranchi | Mar 15, 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को एक दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि रांची से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चतरा जाएंगे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। रक्षा मंत्री रांची में भी बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।