झांसी: छतरपुर निवासी 22 वर्षीय महिला की शादी के एक साल बाद झाँसी मे मौत, कारण बना रहस्यमय, मायके वालों ने लगाए गम्भीर आरोप
Jhansi, Jhansi | Mar 30, 2024 मृतका करीब 22 वर्षीय रश्मि पत्नी विकास जोशी थी। वह मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले की रहने वाली थी। पिता कैलाश जोशी ने बताया कि उसने रश्मिी की शादी फरवरी 2023 में की थी। शादी के जब रश्मि चार माह की गर्भवती थी तभी उसके पति ने खेत पर ले जाकर पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट की थी। यहां तक कि उसके गर्भ में लात मार दी। जिस कारण उसका गर्भपात हो गया। जिससे उसकी मौत हुई।