दुमका: जामा के महारो पावरग्रिड के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े एक स्कूटी चालक का दुमका के PJMCH में चल रहा इलाज
Dumka, Dumka | Apr 2, 2024 दुमका जिला के जामा थाना क्षेत्र के महारो पावर ग्रिड के पास सड़क किनारे एक स्कूटी चालक बेहोशी की अवस्था में पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। होश में आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।