उदयपुर जिले के मोड़ी गांव में खेंखरे पर पारंपरिक बैलों की दौड़ देखने बुधवार शाम 8 बजे भारी तादाद में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगो ने मेवाड़ी परिधानों सज धज कर बैलों की दौड़ कार्यक्रम में भाग लिया। मेवाड़ के ग्रामीण इलाकों में अन्नदाता, किसानों, पशुपालकों का पशुधन के प्रति प्रेम का प्रतीक खेंखरा पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।