गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर सिद्धपीठ मां पीताम्बरा बगलामुखी धाम में नौ दिवसीय विशेष साधना और अनुष्ठान का भव्य समापन हुआ। मंगलवार 5:00 के लगभग पंडित गोपाल शर्मा ने बताया कि इस पावन अवधि में 108 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा भगवती दश महाविद्या के बीज मंत्रों का सवा लाख जाप पूर्ण किया गया।