शाहजहांपुर: जिला अस्पताल में प्रसव पीड़ा से ग्रस्त गर्भवती महिला को आपातकालीन स्थिति में कांस्टेबल ने किया रक्तदान
दरअसल शाहजहांपुर में प्रसव पीड़ा से ग्रस्त गर्भवती महिला को आपातकालीन स्थिति में एक यूनिट रक्त की आवश्यकता थी। इसके बाद आईजीआरएस सेल मैं नियुक्त कांस्टेबल सुभनिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर मानवता की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान किया। कांस्टेबल के द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य एवं पुलिस सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया।