मानगो नगर समिति झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की ओर से नगर अध्यक्ष श्री फतेह चन्द्र टुडू के नेतृत्व में मंगलवार को 3:00 बजे भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद बाबा तिलका मांझी की 241वीं शहादत दिवस मनाई गई। इस अवसर पर डिमना स्थित बाबा तिलका मांझी चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।