इटावा: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए 11 हजार कैमरों की मदद से 37 गंभीर मामलों का किया गया वर्कआउट: एसएसपी
Etawah, Etawah | Dec 30, 2024 सदर क्षेत्र में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने आज सोमवार शाम 5 बजे जानकारी देकर बताया कि जनपद में वर्ष 2024 में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए 11000 कैमरों की मदद से 37 गंभीर मामले वर्कआउट किए गए, जिसमें चोरी व लूट समेत अन्य गंभीर मामले शामिल है, इसके साथ ही विशिष्ट बात यह है कि BNSS के तहत पहली कार्यवाही इटावा पुलिस के द्वारा की गयी हैं।