सिमरी: लाल सिंह के डेरा के पास नाव पलटी, 11 मजदूर महिलाओं का रेस्क्यू, एक बच्ची लापता
Simri, Buxar | Mar 31, 2026 सिमरी प्रखंड के दियारा क्षेत्र स्थित लाल सिंह के डेरा गांव में मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। गंगा नदी पार कर खेतों में बनिहारी करने जा रही महिलाओं से भरी डेंगी नाव अचानक मझधार में पलट गई। नाव पर करीब एक दर्जन महिलाएं सवार थीं, जो सभी नदी में डूबने लगीं।