बलिया जनपद के पुलिस लाइन में शनिवार को दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों व कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र, शूटकेस, घड़ी एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे