जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र के बासुकीनाथ पानी टंकी के समीप गुरुवार 10:00 बजे बाहर से आए श्रद्धालु के गाड़ी बैक करने के दौरान सड़क पर चल रहे एक व्यक्ति घायल हो गया।इस घटना के बाद गाड़ी वाले गाड़ी को लेकर फरार हो गए।आसपास के युवा जो अलाव ताप रहे थे उन्होंने घायल व्यक्ति को टोटो से जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।