गोपालगंज: महम्मदपुर रोड पर दो ट्रकों की टक्कर, एक चालक घायल, ट्रक क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच जारी
गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर रोड में दूर ट्रक के बीच रविवार की सुबह 10:00 बजे टक्कर हो गई। वहीं इस हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा गया। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुड़ गई है क्षतिग्रस्त ट्रक को जप्त कर ली है।