सोमवार 3:00 सोशल मीडिया पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह यह कहते हुए देखे जा रहे हैं कि भगवान राम की सेवा में जो वानर सेना थी उसमें आदिवासी ही थे जिन्हें वानर कह दिया गया। और इसी सेना ने लंका पर विजय प्राप्त की । यह वीडियो रविवार का है जब वह अमरकंटक में धूर पंचमी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।