चिड़ावा-मंड्रेला रोड पर गुरुवार शाम को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। चिड़ावा से मंड्रेला की ओर जा रही है बस का तिलक स्कूल के नजदीक एक्सेल टूट गया जिसके चलते बस के पीछे के टायर निकल गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बस में मौजूद सवारियों की सांसे अटक गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ्तार कम थी। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।