सिंगरौली: वार्ड 38 में एनटीपीसी CSR के तहत वार्ड पार्षद ने 400 से अधिक लोगों को छाते बांटे
रविवार को नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 में वार्ड पार्षद एवं अपीलीय समिति सदस्य अनिल कुमार वैश्य के द्वारा एनटीपीसी CSR मद से 400 से अधिक लोगों को बारिश व धूप से बचने के लिए छाता का वितरण कराया गया। इस दौरान वार्ड वासी छाता पाकर काफी खुश नजर आए और सभी वार्ड वासियों ने वार्ड पार्षद अनिल कुमार वैश्य का आभार किया है।