कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र के तौलीपाली में कोल ब्लॉक नीलामी को लेकर ग्रामीणों ने उरगा-कुदमुरा मार्ग को जाम कर दिया। कोल ब्लॉक नीलामी को लेकर धरना प्रदर्शन और चक्का जाम जारी है। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है।ग्रामीणों की मांग है कोल ब्लॉक नीलामी की प्रक्रिया रदद् की जावे। और क्षेत्र में कोल ब्लॉक से खनन न किया जावे।