संगरिया: अमर पुरा खाट में वाटर वर्क्स की डिग्गी में डूबने से एक महिला की हुई मौत
आज मंगलवार को दोपहर 12 बजे गांव अमरपुरा जालू खाट में एक महिला वाटरवक्स की डिग्गी में गिर गई। धन धन श्री गुरु रामदास सेवा समिति को भी सूचना मिली, समिति सदस्य सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे । पुलिस प्रशासन व नागरिक सुरक्षा गोताखोर की टीम भी मौके पर पहुंची। महिला को डिग्गी से निकाला गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डैड बॉडी मोर्चरी में रखी गई है।