कठेठा गांव में कक्षा 9 के छात्र कृष्ण सिंह की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी।पुलिस ने आरोपी मामा आशुतोष को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने मंगलवार सुबह 9 बजे बताया सोमवार को शक के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया और पूछताछ में उसने घटना कबूल की।आरोपी का मृतक की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था।मृतक घर में यह बात बताने वाला था इसके पहले हत्या कर दी गई।