लोहरदगा: लोहरदगा के अमित कुमार गोप ने अहमदाबाद में 77 किग्रा ग्रीको रोमन कुश्ती में जीता रजत पदक
अहमदाबाद गुजरात में आयोजित तीन दिवसीय सीनियर राष्ट्रीय महिला/पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन झारखंड के पहलवानों का प्रदर्शन बेहद उत्साहजनक रहा। इसी क्रम में मंगलवार दोपहर लगभग 1:30 बजे लोहरदगा जिले के रहने वाले अमित कुमार गोप ने 77 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर झारखंड का नाम रोशन किया।