करछना: अमरेहा गांव में चोरी की नीयत से घर में घुसने का प्रयास कर रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, फिर पुलिस को सौंपा
घूरपुर क्षेत्र के अमरेहा गांव में शुक्रवार भोर के वक्त उस समय लोगों में अफरा तफरी मच गई जब एक युवक चोरी की नीयत से एक ग्रामीण के घर में घुस रहा था। जगहट होने पर लोगों ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हुए और उसे घेर कर पकड़ लिया। उपस्थित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई किया और पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश सिंह ने बताया पकड़ा गया चोर विछिप्त लग रहा है।