मंझनपुर: कौशांबी के पूर्व मंत्री व सपा नेता मतेश सोनकर ने ज्वाइन की भाजपा, अखिलेश यादव को बताया झूठे लोग
कौशांबी के वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मतेश सोनकर ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने सपा और बसपा पर निशाना साधा है।अखिलेश यादव को झूठा बताते हुए उन्होंने कहा यह लोग जो कहते हैं पूरा नहीं करते हैं।भाजपा के बारे में मतेश सोनकर ने कहा जो निर्देश पार्टी देगी वही करेंगे।