शाहनगर थाना पुलिस ने आज बुधवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि 5 जनवरी 2026 को ग्राम जमड़ा निवासी कुसुम बाई ने शाहनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि रोजगार के बहाने उनके बच्चों सहित 10 लोगों को पहले पुणे और फिर अहमदनगर के ईंट भट्टे पर बंधक बना लिया गया।शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू को अवगत कराया।