फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने देसी कट्टा व जिंदा राउंड के साथ एक व्यक्ति को सेक्टर-22 शमशान घाट रोड से किया गिरफ्तार
आरोपी को अपराध शाखा टीम के द्वारा अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-22 शामशान घाट रोड से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर पूर्व में भी चोरी के मुकदमें दर्ज है।