कैंट पुलिस ने 48 घंटे में महिला की हत्या का किया खुलासा, आरोपी गिरफ़्तार
कैंट प्रभारी निरीक्षक अजय राज वर्मा हत्या के दर्ज मुकदमें में वांछित अभियुक्त की तलाश अभियान में जुटे थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक जून को जिस महिला की लाश कुडाघर पंडित दीन दयाल अस्पताल के पास मे मिली थी उसको ठेलिया से ले जाकर फेकने वाले व्यक्ति को पक्की बाजार के सुलभ शौचालय वाली गली में लाल टी शर्ट व हाफ लोवर पहने हुए कही भागने की फिराक मे है।