पारू: पारू थाना क्षेत्र से आठ बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
पारू थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर घर से आठ बोतल विदेशी शराब के साथ निखिल कुमार को गिरफ्तार किया है। थानेदार मोनू कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि निखिल विदेशी शराब की तस्करी करता है, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसके घर से आठ बोतल विदेशी शराब बरामद की। निखिल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है