अमरोहा: मोहल्ला तकिया मोती शाह में शॉर्ट सर्किट से कॉटन फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, लाखों रुपए का माल जलकर हुआ राख
Amroha, Amroha | Mar 31, 2024 मोहल्ला तकिया मोती शाह में कॉटन फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से अचानक भयंकर आग लग गई जिससे लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके।सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।