बेरो: बेड़ो थाना क्षेत्र के हाठु मोड़ के पास कार को बस ने मारी टक्कर, चालक समेत चार घायल
Bero, Ranchi | Apr 23, 2024 रांची गुमला मुख्य मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के हाठु मोड़ के समीप मंगलवार की अपराह्न लगभग ढाई बजे गुमला से आ रही जय बाला यात्री बस ने मारुति वैन को टक्कर मार दी। जिससे कार के समाने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।