पपौंध थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में 52 वर्षीय लल्लू उर्फ ललुआ कोल की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार दोपहर नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए। देर शाम तक तलाश के बाद बुधवार सुबह 9 बजे एसडीईआरएफ ने शव बरामद किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।