मुंगेर: मुंगेर सदर अस्पताल में बनेगा डे-केयर कैंसर सेंटर, फरवरी अंत तक होगा उद्घाटन
Munger, Munger | Feb 6, 2026 मुंगेर सदर अस्पताल अंतर्गत मॉडल अस्पताल के ऊपरी तल पर 6 बेड वाले अत्याधुनिक डे-केयर कैंसर सेंटर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इस सेंटर में कैंसर मरीजों को दिन में ही इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार, यदि सब कुछ तय कार्यक्रम के मुताबिक रहा तो फरवर