चौरई विधायक सुजीत सिंह चौधरी के साथ कुर्मी समाज ने किया एकता यात्रा का स्वागत
सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर निकली गई एकता यात्रा सोमवार की दोपहर चौरई पहुंची है जहां पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर विधायक सुजीत सिंह चौधरी सहित कुर्मी समाज की बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्प माला पहनाते हुए यात्रा का स्वागत किया है यात्रा गुजरात से निकाली गई है जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृतियां विराजमान है । यात्रा स्वागत के दौरान कुर्मी समाज की ओर से नगर के वार्ड नंबर 9 के पार्षद प्रदीप सनोदिया एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल सहित के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कुर्मी सामाजिक जन उपस्थित रहे ।