रामपुर: पुराना गंज मोहल्ला में पांच लोगों ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर किया घायल, महिला ने थाना गंज में की शिकायत
Rampur, Rampur | Nov 28, 2024 पूर्ण गंज मोहल्ला में 5 लोगों ने बच्चों के विवाद को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया। घायल महिला ने थाना गंज में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। घटना बुधवार की रात्रि 8:30 बजे की हैं । पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है । जिला अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है।