इंदौर में दूषित पानी के सेवन से कई लोगो की मृत्यु एवं अनेक लोग गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।इस गंभीर विषय पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दिये गए बयान के विरोध में बैराड़ ब्लॉक में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विवेक शर्मा के नेतृत्व में सोमवार दोपहर 3 बजे मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया।