बालोद: शहर में 30 सीसीटीवी लग रहे हैं: एक अक्टूबर से ई-चालान लागू, कंट्रोल रूम से घर पर पहुंचेगा चालान
Balod, Balod | Sep 17, 2025 बालोद शहर में अब यातायात नियम तोड़ने पर चालान सीधे घर पर पहुंचेगा। जिला मुख्यालय में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने ई-चालान सिस्टम लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके तहत शहर के प्रमुख मार्गों और प्रवेश द्वारों पर कुल 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिनमें 15 नए और 15 पुराने रिपेयर किए गए कैमरे शामिल हैं।