देवास नगर: देवास के मंडी धर्मशाला में विजयवर्गी समाज ने मनाई स्वामी श्री रामचरण महाराज की जयंती
श्री 1008 श्री रामचरण जी महाराज की 304 वीं जयंती मंडी धर्मशाला में राम द्वारा गादी विराजित महंत रामनारायण जी महाराज के शिष्य संत राम सुमिरन जी राम जी महाराज, बाल संत पुनीत राम जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाराज श्री के चित्र पर महंत जी ने पुष्पमाला एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया।