बीना: ग्राम खड़ेसरा में गैस टैंकर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
50 वर्षीय रामपाल राजपूत अपने पुत्र धर्मपाल राजपूत उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम लोगर थाना माल्थोन बाइक से जा रहे थे तभी शनिवार को तेज रफ्तार गैस टैंकर टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको उपचार के लिए सविल अस्पताल में भर्ती कराया। नाराज ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया।