करनाल: महावीर दल अस्पताल के पास सुबह फिर दोबारा लगी कर्ण स्वीट्स की दुकान में आग, बीती रात 15 गाड़ियों ने पाया था आग पर काबू
Karnal, Karnal | Apr 8, 2024 महावीर दल हॉस्पिटल के पास तीन दुकानों में बीती रात लगी शॉर्ट सर्किट से आज करोड़ों की दुकानें जलकर हुई राख आज फिर सुबह करण स्वीट में अंदर आग लग गई फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर काबू पाया आपको बता दें बीती रात 1:00 बजे के आसपास तीन दुकानों में आग लग गई 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया था आज सुबह फिर दोबारा आग लगी फायर ब्रिगेड पहुंची।