सांगोद: सांगोद क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुष्ट दमन कार्यक्रम आयोजित कर जलाया पुतला
Sangod, Kota | Mar 10, 2025 जिले के सांगोद कस्बे में सोमवार दोपहर 1 बजे मुकुंद मैरिज हॉल में पूर्व कैबिनेट मंत्री भरत सिंह के नेतृत्व में होली मिलन एवं दुष्ट दमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुकुंद मेरीज हाल में होली मिलन समारोह मे कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर व काले कपड़े पहन कर एवं अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लिखी गई तख्तियां लेकर बड़ी संख्या में पहुँचे।