रामपुर: डायमंड टॉकीज के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार युवक ने एक पैदल जा रही महिला को मारी जोरदार टक्कर महिला घायल
Rampur, Rampur | Sep 10, 2024 थाना सिविल लाइन क्षेत्र के डायमंड टॉकीज के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार युवक ने एक पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया है। जहां पर घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने शुरू कर दिया है । उधर अज्ञात बाइक सवार युवक फरार है ।