पटना ग्रामीण: हाई टेक हॉस्पिटल के पीछे से अवैध बालू लदे 25 ट्रैक्टर को पुलिस ने किया बरामद, सभी चालक मौके से फरार
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हाई टेक हॉस्पिटल के पीछे दर्जनों अवैध बालू लदे ट्रैक्टर खड़े हैं। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 25 ट्रैक्टर को बरामद किया।वहीं मौके का फायदा उठाकर सभी ट्रैक्टर चालक वहां से भागने में सफल रहे। जबकि कई ट्रैक्टर के ड्राइवर अन्य ट्रैक्टर लेकर भी फरार हो गय। इस दौरान वहां मौजूद लोगों के विरोध का भी पुलिस को सामना करना पड़ा