बृहस्पतिवार को समय लगभग शाम 4:00 बजे गदागंज थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया है कि प्रयागराज जनपद के सहसों गांव के रहने वाले फारूक अहमद पिकअप लेकर डलमऊ की ओर जा रहे थे तभी माधवपुर गंदा नाला पुल के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई।जिसमें चालक फारूक अहमद घायल हो गए, घायल को अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।