प्रयागराज: महाभारत में राम का रोल करने वाले अरुण गोविल संगम तट पर पहुंचे, किया प्रसाद का वितरण
प्रयागराज के महाकुंभ मे आज मंगलवार को महाभारत में राम का रोल करने वाले अरुण गोविल संगम तट पर पहुंचे।जहां पर उन्होंने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई है। उसके बाद प्रयागराज के पावन संगम तट पर भक्तों को 3:00 बजे के आसपास प्रसाद वितरण किया है। भारी संख्या में भगवान राम का रोल करने वाले अरुण गोविल के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।