रूड़की: गंगनहर कोतवाली पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के तहत लाखों की ठगी के मामले में दर्ज किया मुकदमा
गंगनहर कोतवाली पुलिस को समीर गुप्ता नाम के व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनके पिता को 20 मार्च को व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आई थी। वीडियो कॉल पर आरोपियों ने उनके पिता को डरा धमकाकर डिजिटल अरेस्ट किया था। जिसके बाद आरोपियों ने उनके पिता से 598000 की रकम अपने बैंक खाते मे डलवाई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आज अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।