रूड़की: नंद विहार कॉलोनी के पास पुलिस ने एक किशोर को हिरासत में लिया, एक देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र निवासी एक नाबालिग किशोर को नंद विहार कॉलोनी के पास से हिरासत में लिया है। जिसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा,एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस के द्वारा इस नाबालिग किशोर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। जानकारी मिली है कि इस नाबालिग किशोर पर पहले भी कई तरह के मुकदमे दर्ज हो चुके है।