रूड़की: आकाशदीप कॉलोनी में घर में घुसकर नकाबपोश चोरों ने लाखों की ज्वैलरी और नगदी की चोरी की, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी
रुड़की में मंगलौर रोड पर आकाशदीप कॉलोनी में आशीष त्यागी नाम के व्यक्ति के घर में आज सुबह छत के रास्ते अचानक की तीन नकाबपोश चोर घुस गए। जिन्होंने घर में आलमारी से लाखों की ज्वैलरी और नगदी चोरी कर ली है। घटना के समय पीड़ित परिवार अपने घर में सो रहा था। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस अब चोरों की तलाश कर रही है।